हमीरपुर, अप्रैल 16 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल में सर्जन का अभाव आग से झुलसे मरीजों की जान पर भारी साबित हो रहा है। बर्न वार्ड की व्यवस्थाएं तो दुरुस्त हैं, मगर वर्तमान में कोई भी मरीज भर्ती नहीं है। 40 फीसदी से ऊपर झुलसने वालों को तत्काल कानपुर रेफर कर दिया जाता है। जनपद में इस वक्त अगलगी की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। खेत-खलिहानों में आए दिन अग्निकांड हो रहे हैं। अब तक बड़ी संख्या में किसानों की फसलें आग से जली हैं। बुधवार को कुसमरा मार्ग में दो पोल्ट्री फार्म जलकर खाक हो गए। जिससे लाखों की क्षति हुई है। हालांकि इस मौसम में अभी आग की घटनाएं किसी रिहायशी बस्ती में नहीं हुई हैं, जो राहत की बात है।जिला यह भी पढ़ें- 45 दिनों में 130 स्थानों पर लगी आग, जिंदा जले पांच लोग अस्पताल में आठ बेड का बर्न वार्ड बना हुआ है। इसमें डेढ़ टन का एकम...