उरई, दिसम्बर 29 -- उरई। रेलवे कॉलोनी में 12 से अधिक विभागों के ढाई से तीन सौ कर्मचारी रहते हैं। रेलवे यूनियन की मीटिंग व कर्मचारियों के बेटे बेटियों के वैवाहिक आयोजन के लिए कम्युनिटी हॉल प्रस्तावित किया गया। दिसंबर 2024 में काम शुरू हुआ। निर्माण की लागत एक करोड़ है। यह निर्माण टीआरडी आफिस के पास हो रहा है। निर्माण की गति इतनी सुस्त है कि 40 से 45 फीसदी काम भी पूरा नहीं हो पाया है। उसमें फर्श, गेट, बरामद आदि शामिल है। माना जा रहा है कि होली के बाद ही कर्मियों को कम्युनिटी हॉल तैयार होकर मिल जाएगा। उसमें भी अगर अधिकारियों की सुस्तीपूर्ण कार्यशैली रही तो ठेकेदार निर्माण में और देरी कर सकते हैं। हालांकि डीआरएम काम में देरी को लेकर समीक्षा बैठक में अफसरों को फटकार लगा चुके है। फिर भी काम की गति धीमी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...