मथुरा, मार्च 16 -- साईं कृपा प्रेरणा एजुकेशनल सोसायटी द्वारा होली उत्सव एवं महिला दिवस पर विभिन्न संस्थानों में कार्य कर रही 40 प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मानित किया गया। साईं कृपा प्रेरणा एजुकेशनल सोसाइटी संस्था के सचिव डॉ. नीता सिंह द्वारा आए हुए अतिथियों का परिचय कराया गया। समिति की अध्यक्षा सुधा अग्रवाल, रागिनी अग्रवाल तथा प्रीति अग्रवाल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया। डॉ.सीमा मिश्रा द्वारा डांस प्रस्तुत किया। कृष्णा चौधरी, जयश्री वकील तथा अन्य बच्चों के द्वारा भी डांस प्रस्तुत करके संमा बांध दिया। गरिमा ने डांस प्रस्तुत करके किया। गंगा रानी, प्रीति अग्रवाल द्वारा गीत गाए गए। समिति की अध्यक्षा सुधा अग्रवाल ,सचिव डॉ. नीता सिंह और रागिनी अग्रवाल द्वाराने ममता भारद्वाज ,अनीता चावल, रश्मि, कीर्ति, डॉ. सीमा मिश्रा, भव्या, डॉ. शालिनी अग्र...