लखनऊ, फरवरी 3 -- विश्व कैंसर दिवस आज थीम-अद्वितीयता से एकजुट दो से तीन माह इलाज को लेकर रहते हैं भ्रम में 20 प्रतिशत अच्छे डॉक्टर की तलाश में गंवा देते हैं कीमती समय केजीएमयू के कैंसर रोग विभाग में सामने आए तथ्य लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। 40 प्रतिशत मरीज कैंसर के इलाज को लेकर गफलत में रहते हैं। बीमारी की आशंका व पुष्टि के बाद मरीज किस विशेषज्ञ से इलाज कराएं, इसको लेकर मरीजों में भ्रम की स्थिति रहती है। 20 प्रतिशत मरीज अच्छे डॉक्टर की तलाश में कीमती समय गंवा देते हैं। यह तथ्य केजीएमयू व लोहिया संस्थान के कैंसर रोग विभाग की ओपीडी में सामने आए हैं। सर्जिकल, मेडिकल और रेडिएशन आंकोलॉजी विभाग में इलाज के दौरान पहुंचे 300 मरीज व तीमारदारों से आंकड़े जुटाए गए हैं। डॉक्टरों ने बताया कि 25 प्रतिशत मरीज गैर विशेषज्ञ डॉक्टर के निर्देशन में इलाज शुरू करत...