हापुड़, अप्रैल 22 -- हापुड़, जल ही जीवन है, जीवन में इसका मोल अनमोल है। इन बातों को समझने वाले ही अपनी जिम्मेदारी निभाना भूल जाते है। हालांकि यह बात जब ज्यादा सार्थक होती है, जब भीषण गर्मी में लोगों का हलक सूखने लगता है और वह पानी की तरफ दौड़ते है। यहीं वजह है कि भीषण गर्मी में राहगिरों व शहर के लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध है, इसके लिए सार्वजनिक स्थानों पर राज्यसभा सांसद की निधि व नगर पालिका द्वारा वाटर कुलर लगाए गए थे। इसमें मुख्य रूप से मेरठ तिराहा, तहसील चौराहा, नगर पालिका के गेट, एसडीएम सदर कार्यालय, जिला मुख्यालय, स्वर्ग आश्रम रोड आदि स्थानों पर वाटर कुलर लगाए गए, लेकिन रख-रखाव के अभाव में 98 फीसदी वाटर कुलर या तो खराब पड़े है या फिर गर्म पानी उगल रहे है। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे से गायब हो गए हैंडपंप, अब कूलिंग प्वाइंट ही सहारा ऐसे मे...