सिमडेगा, दिसम्बर 25 -- केरसई, प्रतिनिधि। प्रखंड के करीलकुचा गांव में रहने वाले बिरहोर समुदाय के लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। शहर के युवा समाजसेवी सूरज गोयल,विशाल गोयल,सुमित गुप्ता, गोल्डन डे गुरुवार को करीलकुचा गांव पहुंचे और लगभग 40 बिरहोर परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर युवाओं ने अंबेरा टोली में भी जरुरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल प्राप्त करने वाले लोगों ने युवा समाजसेवियो को धन्यवाद दिया। विदित है कि ठंड के कारण बिरहोर परिवारों को काफी परेशानी हो रही थी। मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...