सहारनपुर, जनवरी 31 -- अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। वार्ड 26 में मानकमऊ बस स्टैण्ड से बड़ी नहर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान 40 से अधिक दुकानों से अतिक्रमण हटवाया गया तथा लगभग 30 दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग के नेतृत्व में वार्ड 26 में गंगोह रोड स्थित मानकमऊ बस स्टैण्ड पहुंचा और बस स्टैण्ड से नहर के पुल तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान 40 से अधिक दुकानों से अतिक्रमण हटवाया गया। करीब 20 दुकानों के बाहर रखे बोर्ड और होर्डिंग हटाए गए तथा लगभग 30 दुकानदारों से 19 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। सड़क पर घास फैलाकर बेचने वाले दुकानदार पर दो हजार तथा मकान कंस्ट्रक्शन का सामान रेत-बजरी आदि सड़क प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.