बिजनौर, फरवरी 11 -- राजकीय आईटीआई बिजनौर में दिव्यांगजन-2.0 रोजगार मेला आयोजित किया गया। जिसमें 04 कम्पनियों और जनपद बिजनौर के लगभग 235 दिव्यांगजनों ने प्रतिभाग किया गया। जिनमे से लगभग 40 दिव्यांगजन को मौके पर ही जॉब ऑफर लेटर दिए गए। रोजगार मेले के आयोजन में मंजुल मंयक प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिजनौर, राकेश कुमार शर्मा प्रधान सहायक राजकीय आईटीआई बिजनौर, गोबिन्ददास वरिष्ठ सहायक दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग बिजनौर, कमलेश आर्य प्रबंधक आर्य सुंगन्ध संस्थान मुस्सेपुर बिजनौर मारकण्डे चौरासिया, रोहिताश्व कुमार पाण्डे , सुशील कुमार, संगीता रानी उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, धर्मेन्द्र कुमार, आदि उपस्थित रहे। -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.