बिजनौर, फरवरी 27 -- शहर कोतवाली क्षेत्र से लापता 19 वर्षीय युवती को पुलिस ने 40 दिन बाद बरामद कर लिया है। युवती के पिता ने दो युवकों पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाली के गांव नुरुल्लापुर हफीज निवासी इकरामुद्दीन ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उसकी पुत्री इकरा (19) 17 जनवरी 26 की रात घर से किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ चली गई थी। सुबह तलाश करने पर मोबाइल फोन में एक नंबर से वॉइस और वीडियो कॉल की जानकारी मिली। पड़ताल में वह नंबर काजीवाला निवासी इकराम पुत्र श्यामुद्दीन का बताया गया। तहरीर में चाहशीरी बी-24 निवासी आबिद पुत्र शहीद पर भी साथ देने का आरोप लगाया गया था। पिता ने आशंका जताई थी कि दोनों आरोपी उनकी बेटी को नुकसान पहुंचा सकते हैं या उसे गलत धंधे में ध...