काशीपुर, अप्रैल 23 -- सोनू नागी, बाजपुर। ग्राम सेमलपुरी में बुक्सा जनजाति की भूमि के नामांतरण को लेकर विवाद में गुरुवार को पीड़ित परिवार 40 दिन की दुधमुंही बच्ची को साथ लेकर भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय में धरने पर बैठ गया। इस दौरान किसानों और प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक हुई और तालाबंदी की कोशिश से माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, एसडीएम के 72 घंटे के भीतर कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया। वहीं पीड़ित मक्खन सिंह ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। पीड़ितों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए जमीन की खरीद-फरोख्त में कथित धोखाधड़ी और राजस्व अभिलेखों से नाम हटाने का आरोप लगाया। कहा उन्होंने लाखों रुपये देकर जमीन खरीदी थी, लेकिन अब प...