केदारनाथ, जून 2 -- उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए इस साल श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ उमड़ रही है। यात्रा शुरू होने के बाद 1 जून तक यानी महज 40 दिनों के भीतर ही केदारनाथ दर्शन के लिए रिकॉर्ड तोड़ करीब 15 लाख पंजीकरण हो चुके हैं। इतनी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से एक तरफ स्थानीय अर्थव्यवस्था में भारी उछाल आया है, वहीं दूसरी तरफ हिमालय के इस बेहद संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र वाले स्थान पर एक बड़ा पर्यावरणीय खतरा भी मंडराने लगा है। लेकिन इस नाउम्मीदी के बीच एक ऐसा शख्स भी है जो पहाड़ों को कचरा मुक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। हम यहां पर बात कर रह हैं पहाड़ों को कचरा मुक्त बनाने के लिए 'हीलिंग हिमालयाज' नाम की संस्था बनाने वाले इसके संस्थापक प्रदीप सांगवान की। जिन्होंने हिमालय को साफ रखने के लिए सोशल मीडिया पर एक ...