गोरखपुर, अप्रैल 3 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता साल 2021 से गोरखपुर में अप्रैल, मई और जून माह में तापमान में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। महानगर में बढ़ती हीट वेव और 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान वाले दिनों की संख्या में इजाफा न केवल आम जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। बल्कि, स्वास्थ्य और कामकाज पर भी गंभीर असर डाल रहा है।साल 2021 में अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा जबकि न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज हुआ। 2022 और 2023 में भी तापमान का स्तर लगातार ऊंचा बना रहा। खासतौर पर 2023 में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री तक पहुंच गया जो चिंताजनक है। वर्ष 2024 और 2025 में भी स्थिति में खास सुधार नहीं हुआ। 2024 में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि 2025 में यह बढ़कर 42.8 से 44.0 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.