प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 4 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिले में पिछले दिनों बारिश और आंधी से लुढ़का तापमान गुरुवार को तल्ख धूप के कारण नौ दिन बाद फिर 40.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। धूप में बाहर निकले लोग पसीने से तरबतर हो गए। हालांकि शाम को आसमान में बादल मंडराने के बाद जेठवारा सहित आसपास के इलाके में बारिश से लोगों ने राहत महसूस की। जिले में मई के अंतिम सप्ताह में मौसम बदला तो आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया था। पेड़ और पोल गिरने से विद्युत व्यवस्था अब तक पूरी तरह से बहाल नहीं हो सकी है। चार दिन से मौसम साफ होने के बाद हर रोज गर्मी बढ़ने लगी। यह भी पढ़ें- नौतपा के बाद तापमान 40 डिग्री के पार गुरुवार को धूप सुबह से ही तल्ख हो गई। दोपहर तक घरों से बाहर निकले लोग पसीने से तरबतर नजर आए। नगर पालिका ने तपती सड़क पर पानी की बौछारें मारकर ...