रुद्रपुर, मई 20 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शहर में बुधवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बीते कई दिनों से पारा 37 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ था, लेकिन बुधवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने गन्ने का जूस, नारियल पानी, आइसक्रीम और अन्य ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लिया। बाजारों में जूस और आइसक्रीम की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई। वहीं तेज धूप से बचने के लिए लोग छाता, छतरी, गमछा और दुपट्टे का इस्तेमाल करते दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- तापमान @ 43 डिग्री, आसमान से बरसी आग, प्रचंड लू से जनजीवन बेहाल गर्मी का असर जनजीवन पर भी साफ देखने को मिला। दोपहर के समय बाजारों में सामान्य ...