झांसी, अप्रैल 14 -- झांसी। दो दिनों से चढ़ाई कर रहा सूरज आग उगलने लगा है। मंगलवार बैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी 40 डिग्री सेंटीग्रेट के साथ आई। टनटनती सूरज ने तंग गलियों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक सन्नाटा खींच दिया। बंदे घरों में कैद रहे। वहीं रानी का शहर झांसी को झुलसाता दिखा। न्यूनतम पारा 22 डिग्री होने की वजह से रात भी वेचैनी भरी रही। मंगलवार सुबह 5.55 पर सूर्योदय हुआ। आहिस्ता-आहिस्ता सूरज ने उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। सुबह 10.30 बजते ही अधिकतम ताप 33 डिग्री के करीब पहुंच गया। दोपहर 12 बजे सूरज पूरे रौ में नजर आया। हर तरफ धूप की हनक दिख थी। यह भी पढ़ें- सीजन में पहली बार पारा गया 40 के पार तमतमाए सूरज ने बुंदेलों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। ढाई बजे के करीब पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया। आकाश से बरस रही आग से मकानों की छतें तप उठ...