सिमडेगा, अप्रैल 24 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अप्रैल महीने में ही सिमडेगा में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित होने लगा है। हालात ऐसे हैं कि सुबह 11:30 बजे के बाद ही शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगता है। आम दिनों में चहल-पहल से भरी रहने वाली सड़कें अब दोपहर होते-होते सूनी नजर आने लगी हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों में भी दोपहर के समय ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। सड़क किनारे दुकानें तो खुली हैं, लेकिन ग्राहकों का इंतजार करते दुकानदार गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- बांका: जिले में गर्मी का जबरदस्त असर, जनजीवन अस्त-व्यस्त गर्मी का असर सिर्फ शहर तक सीमित नहीं है बल्कि ग्रामीण इलाकों में...