रिषिकेष, अगस्त 5 -- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के ग्राम्य विकास संस्थान (आरडीआई) ने बुधवार को राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत मासिक पोषाहार वितरण शिविर आयोजित किया। शिविर में 40 टीबी मरीजों को निशुल्क पोषाहार उपलब्ध कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में आयोजित शिविर में सभी मरीजों के स्वास्थ्य की प्राथमिक जांच की गई, जिसमें वजन और रक्तचाप का परीक्षण शामिल रहा। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों को नियमित उपचार, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने संबंधी परामर्श दिया। साथ ही लाभार्थियों का आभा हेल्थ आईडी पंजीकरण भी कराया गया, जिससे उन्हें डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...