चतरा, मई 27 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। टंडवा-पिपरवार रोड के पांडेय मोड़ नईपारम में कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे एक अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से चार भैंसों की मौत के बाद के 40 घंटे बाद जाम हटा। कोल ट्रांसपोर्टरों द्वारा मवेशी मालिक को 3 लाख मुआवजा मिलने के बाद जाम हटाया गया। भाजपा नेता बालकृष्ण यादव ने बताया कि रविवार की रात एक हाइवा के चपेट में आने से राहम निवासी के चार भैंसों की मौत हो गयी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया था। जिसके कारण एनटीपीसी और सीसीएल का उक्त रोड से कोयले की ढुलाई ठप हो गयी थी।मंगलवार को मुआवजा मिलने के बाद जाम हटाया गया। इस मौके पर जिप सदस्य सुभाष यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि बिनय सिंह, मुखिया विश्वजीत उरांव निर्मल कुमार यादव, सरस्वती देवी, दीपक यादव, कालेश्वर यादव, कार्तिक उरा...