गौरीगंज, फरवरी 23 -- मुसाफिरखाना। नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को 40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना पर पिंडारा महराज निवासी कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सत्य प्रताप सिंह की पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से स्मैक बरामद हुआ। जिसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर जेल भेज दिया गया। एसएचओ ने बताया कि अभियुक्त सत्य प्रकाश एक शातिर अपराधी है। जिसके विरुद्ध जनपद बाराबंकी व अमेठी में आर्म्स एक्ट, चोरी, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कुल 8 अभियोग पंजीकृत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...