देवघर, जून 10 -- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान पीएमएसएमए के तहत मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मारगोमुंडा में 40 गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच किया गया। इस दौरान चिकित्सक डॉ. रोहन मुकुल ने बारी-बारी से गर्भवती महिलाओं का जांच किया। जांच के उपरांत चिकित्सकों ने आवश्यक दवा भी दिया। मौके पर चिकित्सक ने बताया कि गर्भावस्था की दूसरी, तीसरी तिमाही में महिलाओं को हर महीने गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व देखभाल सेवाएं प्रदान की जा सके, इसको लेकर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सुनिश्चित और व्यापक प्रसवपूर्व सेवाएं हो। चिकित्सक ने जांच के दौरान गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार खाने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में 8300 गर्भवतियों की हुई जांच, ...