नई दिल्ली, मार्च 10 -- आजकल महिलाएं पहले से ज्यादा आत्मनिर्भर और एक्सप्लोरर हो चुकी हैं। अब महिलाएं नई जगहों पर घूमना, नई चीजों को एक्सप्लोर करना काफी पसंद करती हैं। वैसे भी कहा जाता है घूमने से नई संस्कृति, खानपान, सभ्यता और जगहों के बारे में पता चलता है, साथ ही आप खुद को भी खोज सकते हैं। ज्यादातर लेडीज घूमना पसंद करती हैं लेकिन घर-परिवार की जिम्मेदारियों के कारण घूम नहीं पाती हैं। अगर आप घूमना पसंद करती हैं, तो 40 की उम्र से पहले कुछ जगहों को एक्सप्लोर जरूर करें। वैसे तो घूमने की कोई उम्र नहीं होती लेकिन इ जगहों पर आप कुछ एक्टिविटीज बुढ़ापे या फिर जोड़ों के दर्द के साथ नहीं कर पाएंगी। 40 की उम्र तक महिलाएं ज्यादा एक्टिव रहती हैं। आप इन जगहों पर सोलो ट्रैवल भी कर सकती हैं, भारत की ये जगहें बिल्कुल सेफ हैं और बच्चों-हस्बैंड के साथ भी ट्रि...