नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- जयपुर में रविवार की सुबह कुछ अलग संदेश लेकर आई। आमतौर पर जहां अल्बर्ट हॉल के आसपास सुबह की चहल-पहल और सैर करते लोग नजर आते हैं, वहीं विश्व हृदय दिवस के मौके पर यहां लोगों को अपने दिल की सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए वॉकेथन निकाली गई। खास बात यह रही कि संदेश सिर्फ बुजुर्गों के लिए नहीं था। डॉक्टरों ने युवाओं में भी बढ़ते हृदय रोग के मामलों को लेकर चिंता जताई और समय रहते जांच तथा जीवनशैली में बदलाव की जरूरत बताई।युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले एसोसिएशन ऑफ फिजीशियंस ऑफ इंडिया (API) जयपुर चैप्टर और ओबीनेट के संयुक्त तत्वावधान में रामनिवास गार्डन स्थित अल्बर्ट हॉल पर वॉकेथन के साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया। सुबह 6 बजे से शु...