नई दिल्ली, अगस्त 11 -- फिल्म टॉक्सिक में एक्टर यश की फिट बॉडी देखकर लोग उनकी फिटनेस के कायल हो चुके हैं। 'रॉकी भाई' की फिट बॉडी का राज हर कोई पूछ रहा है और यश एक बार इसके बारे में बता भी चुके हैं। एक्टर वर्कआउट को काफी ज्यादा सीरियसली लेते हैं और यही वजह है कि बिना डाइटिंग और स्टेरॉयड्स के भी उनकी बॉडी फिट दिखती है। 40 की उम्र में एब्स मेनटेन करना हर किसी के बस की बात नहीं होती लेकिन एक्टर ने फिल्म केजीएफ से लेकर टॉक्सिक तक इसे मेनटेन कर रखा है। चलिए आपको एक्टर यश की फिटनेस के सभी नियम कानून बताते हैं।वर्कआउट को लेकर कोई लापरवाही नहीं एक्टर यश वर्कआउट को लेकर काफी गंभीर हैं और इसे वह कभी भी स्किप नहीं करते हैं। खास बात ये है कि यश सुबह उठकर सबसे पहले वर्कआउट ही करते हैं। जी हां, एक्टर करीब 1 घंटा एक्सरसाइज करते हैं, फिर बाकि के काम होते ह...