घाटशिला, मार्च 23 -- घाटशिला।सोमवार को घाटशिला के प्रेमनगर स्थित प्रखंड पशु पालन विभाग के कार्यालय में मुख्यमंत्री पशु धन योजना के तहत 40 किसानों के बित 1200 बत्तक के चुजा का वितरण किया गया। प्रत्येक किसानों को 30-30 चुजा नि:शुल्क दिया गया। इस मौके पर जानकारी देते हुए प्रखंड पशु पालन पदाधिकारी सिंकेशी यादव ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को रोजगार के मार्ग को प्रशस्त्र करने को लेकर बत्तक का चुजा दिया जा रहा है, ताकी यह इसका सही तरिके से पालन कर रोजगार सृजन कर सके। सिंकेशी यादव ने बताया कि घाटशिला प्रखंड के आसना, कालचित्ति, मउभंडार और उल्दा पंचायत के किसानों के बिच इसका वितरण किया गया। साथ ही साथ इसके देखभाल को लेकर दिशा निर्देश दिया गया है। उन्होने कहा कि सरकार की ओर से किसानों को समृद्व बनाने को लेकर समय समय पर ऐसे समागरियों का वितरण किया ज...