भागलपुर, अप्रैल 30 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में अनुदानित दर पर कुल 40 किसानों को विभिन्न प्रकार के बीज वितरित किए गए। किसानों को अण्डी का बीज प्रति एकड़ दो किलो, सूरजमुखी का बीज प्रति एकड़ दो किलो दिया गया। इसके अलावा किसानों को मूंग का बीज आठ किलो प्रति एकड़ एवं कलाई का भी बीज आठ किलो प्रति एकड़ वितरित किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुमन कुमार और नोडल समन्वयक राहुल प्रियरंजन ने बताया कि तकरीबन साठ किलो अंडी और बीस किलो सूरजमुखी का बीज वितरित किया गया। जबकि बीज वितरण जारी रहेगा । यह भी पढ़ें- बीज की बुकिंग विभागीय पोर्टल पर दस मई तक कराएं यह भी पढ़ें- मशरूम उत्पादन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण यह भी पढ़ें- किसानों को हरी खाद के उपयोग की दी जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...