40 किशोरियों को किया एचपीवी का टीकाकरण
बागपत, मई 8 -- बागपत। जनता वैदिक कन्या इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में शुक्रवार को एचपीवी का टीकाकरण किया गया। डीएम अस्मिता लाल ने कार्यक्रम में पहुंचकर बेटियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि यह केवल एक टीकाकरण अभियान नहीं, बल्कि बेटियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य का सुरक्षा कवच है। टीकाकरण 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को लगाया जाने वाला यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का टीकाकरण अवश्य कराएं। कॉलेज में यह अभियान एक स्वास्थ्य उत्सव के रूप में दिखाई दिया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरुचि शर्मा ने बताया कि 40 किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के उपरांत छात्राओं को नीरा किट एवं ओआरएस पैकेट प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. तीरथ लाल, ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.