औरैया, फरवरी 26 -- औरैया, संवाददाता। होली पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत 40 किलो छैना नष्ट कराया और 200 लीटर सरसों तेल सीज करा दिया। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर 19 फरवरी से 28 फरवरी तक चल रहे अभियान के तहत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में टीम गठित कर सघन जांच की जा रही है। अभियान के दौरान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ से प्राप्त फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों की त्वरित जांच की गई। मानक के अनुरूप न पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों से विधिक नमूने लेकर कार्रवाई की गई। भगत सिंह चौराहा बिधूना स्थित मिठाई की दुकानो...