बगहा, मई 21 -- बगहा, हमारे संवाददाता। गंडक नदी के किनारे स्थित पीपी तटबंध को बाढ़ और कटाव से सुरक्षित बनाने के लिए बड़े पैमाने पर मरम्मत एवं सुरक्षा कार्य पूरा कर लिया गया है। करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से तटबंध के दर्जनभर संवेदनशील स्थलों पर एंटी इरोजन (कटाव निरोधी) कार्य कराया गया है। बाढ़ प्रमंडल एक के सहायक अभियंता आर्यन कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सभी चिन्हित स्थलों पर कार्य पूर्ण कर लिया गया है और अब तटबंध पहले की तुलना में काफी मजबूत स्थिति में है। उन्होंने बताया कि हरख टोला, बहेलिया, जागीरहा, भुईधरवा समेत कई संवेदनशील गांवों के समीप तटबंध पर विशेष रूप से सुरक्षा कार्य कराया गया है। यह भी पढ़ें- मुख्य अभियंता ने किया तटबंध निर्माण कार्य का निरीक्षण इन क्षेत्रों में हर वर्ष बरसात के दौरान गंडक नदी का दबाव बढ़ने से कटाव और तट...