मधुबनी, फरवरी 6 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य शैक्षिणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की लागत से नये स्कूल भवनों का निमार्ण, स्कूलों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष एवं जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया है। कई योजनाओं का कार्य प्रगति पर है, कुछ का कार्य शुरू होना बांकी है। स्थानीय शिक्षाविदों ने इसे सराहनीय कदम बताया है। इनमें उत्मक्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गांगुली, बुनियादी विद्यालय अकौर, बुनियादी विद्यालय लडुगामा एवं मध्य विद्यालय पाली में लगभग 16 करोड़ की लागत से नये भवन का निर्माण किया जाना है। इसके अतिरिक्त एसीआर योजना से उत्क्रमित मध्य विद्यालय पौना में 10 अतिरिक्त वर्ग कक्ष,मध्य विद्यालय नजरा में 9 अतिरिक्त वर्ग कक्ष, उत्क्रमित मध्य विद्यालय समदा पश्चिम में 10 वर्ग कक्ष एव...