लखनऊ, जुलाई 1 -- एक जुलाई से सात दिवसयी वृक्षारोपण महायज्ञ की शुरुआत बुधवार को लखनऊ के कुकरैल वन क्षेत्र से हुआ। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम पेड़ लगाने की शुरूआत नवग्रह वाटिका से हुई। जहां मुख्य अतिथि एवं प्रमुख सचिव, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के वी हेकाली झिमोमी ने पौधारोपण करके सात दिवसीय अभियान की नींव रखी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने मौजूद पर्यावरणविदों का सम्मान करते हुए पौधा सौंपा गया। डीएफओ सितांशु पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न समाजिक संगठनों और स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मिलकर 200 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। यह भी पढ़ें- वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला : डीएम इस दौरान गंगा सेवक कृष्णानंद राय सहित समाजसेवी संस्था और वन...