हरिद्वार, फरवरी 26 -- 40वीं वाहिनी पीएसी एवं एटीसी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सेनानायक डॉ. हरीश वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित, सामान्य चिकित्सक डॉ. अमन जोशी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया तथा डायटिशियन डॉ. पायल दत्त ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सा शिविर में कुल 556 कार्मिक लाभान्वित हुए।इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के माध्यम से जवानों एवं अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। कार्यक्रम में उप सेनानायक जोधराम जोशी, शिविरपाल आदेश कुमार, सूबेदार सैन्य सहायक मंगल सिंह सहित अन्य अधिकारी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.