लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- कोतवाली पुलिस ने शहर में जुआ खिलाने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4.96 लाख रुपए की नगदी, तीन तमंचे और दो पिस्टल बरामद हुए हैं। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों का चालान कोर्ट में भेजा है। एसपी सिटी विवेक तिवारी ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रंगीला नगर के एक घर में जुआ हो रहा है। सूचना पाकर मौके पर छापा मारा गया। मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया गया। उनके पास व फड़ से 4.96 लाख रुपए बरामद हुए। तलाशी में उनके पास से तीन तमंचे, दो पिस्टल व कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहन मिश्रा उर्फ पिंकू निवासी भुईफोरवानाथ, सुनील कुमार दीक्षित उर्फ मुन्ना दीक्षित निवासी राजाजीपुरम, प्रेम किशोर गुप्ता उर्फ मोहन निवासी शिव कालोनी, पप्पू उर्फ जफर नि...