रुद्रपुर, मार्च 20 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सिडकुल क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने नशा करने के साथ-साथ स्मैक बेचने की बात भी कबूल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार रात सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, एसआई हेम चंद्र सिंह, एसआई अनिल मेहता पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे। जब पुलिस टीम सिडकुल स्थित पुराने सिटी पार्क के पास पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर तेज कदमों से अंधेरे की तरफ भागने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा कर दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय सिंह बिष्ट पुत्र गंगा सिंह बिष्ट निवासी ग्राम सैनी सुनोली कफड़ा, द्वाराहाट अल्मोड़ा हाल ट्रां...