चम्पावत, जुलाई 18 -- चम्पावत। पुलिस ने 4.93 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कोरंगा ने बताया कि चेकिंग के दौरान 22 वर्षीय शुभम भंडारी निवासी भीमदत्त नगर, कंचनपुर, नेपाल के कब्जे से 4.93 ग्राम स्मैक बरामद की। साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक को सीज किया है। पुलिस टीम में एस आई दीवान सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल एजाज़ अहमद, विक्रम सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...