काशीपुर, अप्रैल 7 -- काशीपुर। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.93 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार की शाम कटोराताल चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान ईदगाह के पास आम के बाग में बने खंडहर से मोहल्ला अल्लीखां निवासी सलीम पुत्र शरीफ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.93 ग्राम स्मैक बरामद की है। टीम में एसआई कौशल भाकुनी, एएसआई प्रकाश बोरा, कांस्टेबल गिरीश मठपाल व देवानंद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.