अररिया, सितम्बर 4 -- 4.92 ग्राम संदिग्ध स्मैक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार। मज़रख एसएसबी और सिकटी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अमगाछी में स्कूटी सवार को पकड़ा। सीमा स्तंभ 164/2 से करीब दो किलोमीटर अंदर चला जांच अभियान, आरोपी को पुलिस के हवाले किया। अररिया। एक संवाददाता भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 4.92 ग्राम संदिग्ध स्मैक के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाली नागरिक हरि राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत बाह्य सीमा चौकी मज़रख और सिकटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अमगाछी के निकट जांच अभिया...