गिरडीह, जून 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक चलेगा। तीन दिवसीय इस अभियान के अंतर्गत शून्य से 5 वर्ष तक के 491038 बच्चों को प्रतिदिन पोलियो की खुराक दी जाएगी। शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह ने कहा कि जिले में 2337 बूथ बनाए गए हैं, जहां पहले दिन खुराक दी जाएगी। 4793 कर्मियों को बूथों पर तैनात किया जाएगा। समुचित निगरानी के लिए जिले में 453 सुपरवाइजर नियुक्त हैं। कहा कि अभियान के प्रभावी संचालन के लिए 45 ट्रांजिट दल और 9 मोबाइल दल बनाए गए हैं। जिनकी देखरेख के लिए 23 सुपरवाइजर कार्यरत रहेंगे। यह भी पढ़ें- 5 साल से छोटे बच्चों के पैरेंट्स ध्यान दें! इन तीन दिन झारखंड में पोलियो अभियान, कहां जाना होगा? उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपने शून...