मुंगेर, जुलाई 29 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत कुसमार स्थित सर्वश्रेष्ठ जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा बुधवार को उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम में समिति के कार्यों और उपलब्धियों की समीक्षा की गई। आमसभा में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जीविका कार्यालय से प्रबंधक (गैर कृषि) पूजा चंद्रा तथा बिहार ग्रामीण बैंक, संग्रामपुर शाखा के प्रबंधक वेद प्रकाश उपस्थित रहे। अधिकारियों ने समिति की गतिविधियों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। बैठक के दौरान बताया गया कि समिति ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में बेहतर वित्तीय प्रबंधन और सदस्यों के सामूहिक प्रयास से 4 लाख 91 हजार 888 रुपये की शुद्ध आय अर्जित की है। इसे समिति...