मैनपुरी, मार्च 12 -- बेवर। जनपद मुजफ्फरनगर के कंबल कारोबारी के यहां कंबल बेचने का काम कर रहा युवक 4.85 लाख रुपये से भरी अटैची लेकर भाग निकला। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। कंबल कारोबारी ने गुरुवार को कलक्ट्रेट जाकर एसपी को शिकायती पर दिया तो एसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुजफ्फरनगर के ग्राम सराय रसूलपुर थाना मसूरपुर निवासी मोहम्मद मन्नान पुत्र मोहम्मद इकबाल मैनपुरी के बेवर में रहकर कंबल बेचने का काम करता है। उसके साथ सात अन्य लड़के भी काम करते हैं। इसी में से एक मोहम्मद फरमान पुत्र इरफान निवासी मुझेरा थाना मीरपुर मुजफ्फरनगर बुधवार को दोपहर बाद मन्नान के कमरे में घुस आया और 3.85 लाख रुपये से भरी अटैची लेकर भाग निकला। जब मन्नान वापस लौटा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। घटना के बाद से ही आरोपी फरमान का मोब...