काशीपुर, अप्रैल 7 -- काशीपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान दो आरोपियों को 4.8 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार की शाम कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने गसीतारामपुर गांव से लिटिल स्कॉलर स्कूल रोड के पास चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सूरज उर्फ कालू और राजेश के रूप में हुई है, जिनके पास से कुल 4.832 किलोग्राम गांजा बरामद किया। आरोपियों ने बताया कि वे सूरज के पिता के कहने पर गांजे की डिलीवरी देने जा रहे थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया है। टीम में उप निरीक्षक मनोज सिंह धौनी, एसआई कंचन पडलिया, हेड कांस्टेबल जितेंद्र बिष्ट व कांस्टेबल जगदीश पपनै शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.