बस्ती, अप्रैल 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। बनकटी नगर पंचायत में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए 4.72 करोड़ रुपये की लागत से 14 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सभी कार्यों को टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद तीन माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परियोजनाएं राज्य वित्त आयोग व मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत निर्माण किया जाएगा। नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क व नाली निर्माण को प्राथमिकता दी गई है, जिससे जलनिकासी की समस्या का समाधान हो सके और आवागमन सुगम बने। इसके अलावा अंबेडकर पार्क का निर्माण कर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कर सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं नगर पंचायत में आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए डिजिटल स्टडी सेंटर का निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये खर्च किया जाना है, जिससे विद्यार्थि...