झांसी, अप्रैल 30 -- झांसी। ऑपरेशन दहन के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। झांसी के विभिन्न थानों में जब्त किए गए 942.17 किलोग्राम मादक पदार्थ को जलाया गया है। इसकी बाजारू कीमत 4 करोड़ 71 लाख 38 हजार रुपए बताई जा रही है। इसको लेकर थानों 60 मामलों में केस दर्ज किया गया था। मादक पदार्थों का विनष्टीकरण यूपीएसआईडीसी के ग्रोथ सेंटर बिजौली स्थित मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी परिसर में किया गया। पूरी प्रक्रिया जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देखरेख में हुई। कमेटी की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने की। उनके साथ पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अफसरों ने बताया कि बताया कि यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन और पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र के निर्देशन में की गई। ऑप...