4.70 करोड़ से द्रोपदी जन्मस्थली बनेगी वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट हब
फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 30 -- फर्रुखाबाद, कार्यालय संवाददाता। महाभारत काल की स्मृतियों को संजोये ऐतिहासिक कंपिल नगरी अब विश्व स्तरीय पर्यटन मानचित्र पर अपनी पहचान बनाएगी। शासन की ओर से महाभारत सर्किट के अंतर्गत पौराणिक स्थल के विकास के लिए 4.70 करोड़ की योजना को मंजूरी दी है। पहली किस्त के रूप में 1.40 करोड़ रुपया जारी कर दिये हैं। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की पहल पर ऐतिहासिक कंपिल नगरी के विकास को कदम उठाया गया है। महाभारत कालीन कंपिल नगरी में अभी भी प्राचीन अवशेष हैं जो कि महाभारत कालीन स्मृतियों को संजोये हैं। शासन की ओर से कंपिल में आधुनिक पर्यटक सुविधायें विकसित किए जाने पर जोर दिया जा रहा है जिससे कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधायें मिल सकें। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में 21 लाख पर्यटक फर्रुखाबाद जनपद में पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.