बुलंदशहर, मार्च 23 -- जनपद में सड़क और पुल निर्माण कार्यों को गति देने के लिए शासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत 4.65 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की है। इस राशि से विभिन्न महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों और पुलों के निर्माण तथा मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू होंगे, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार होगा। जारी जानकारी के अनुसार, छपरावत-कोटा सनोटा संपर्क मार्ग के लिए 66.09 लाख रुपये, सबदलपुर से कैंथरा संपर्क मार्ग के लिए 82.51 लाख रुपये और तलवार पुल से खैरपुर संपर्क मार्ग के लिए 97.63 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, पहासू सोमना मोड़ के किलोमीटर छह पर क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण 1.06 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।पहासू सोमना रोड पर किलोमीटर नौ पर एक नए पुल के निर्माण हेतु 1.21 करोड़ रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। इन सभी क...