बगहा, मई 3 -- मैनाटाड़। भेड़िहरवा एसएसबी और पुरूषोत्तमपुर पुलिस ने शनिवार की देर शाम में बाइक में छिपाकर ले जा रहे 4.584 किलो गांजा समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर नेपाल के परसा जिला के पोखरिया थाना के सुहपुर निवासी हीरामन यादव है। डीएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट अविनाश पटेल से समन्वय बनाकर यह सफलता हासिल की है। मामले में टीम का गठन कर तिलंगही बहुअरवा गांव के समीप से गांजा समेत तस्कर को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...