रुद्रपुर, अप्रैल 18 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। सितारगंज कोतवाली पुलिस ने 4.53 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक भी बरामद की है। वहीं, मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। एएसआई राकेश सिंह रोंकली ने बताया कि शुक्रवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने के बाबत वह अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे। जब वह गांव पंडरी से गोठा होते हुए वापस चौकी की ओर जा रहे थे। तभी गांव गोठा में यूकेलिप्टिस के जंगल की ओर से एक बाइक में दो लोग सवार होकर आते हुए नजर आए। जैसे ही पुलिस को उसकी तरफ आता देखा वह हड़बड़ा कर गांव की ओर भागने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने उसे रोक कर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका नाम अमृतपाल सिंह निवासी गांव रदुलिया, खटीमा बताया। जबकि दूसरे ने अपना नाम गुरसेवक...