गोरखपुर, अप्रैल 26 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर जनपद में शनिवार तक 112 क्रय केंद्र पर 1482 किसानों से 7463.54 टन गेहूं की खरीद की गई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अरविंद कुमार दुबे का कहना है कि जनपद में बोरे की कोई कमी नहीं है। 04.50 लाख बोरे उपलब्ध हैं ऐसे में यदि कोई क्रय केंद्र प्रभारी बोरे के अभाव में खरीद से मना करता है तो तत्काल उसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करें।जनपद में 2.75 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य है। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 7463.54 टन गेहूं की खरीद 1482 किसानों से की गई है। अकेले शनिवार को 969 टन गेहूं की खरीद की गई। यह भी पढ़ें- सैकड़ों बोरी अनाज और हजारों बोरे गायब, होगी कार्रवाई खाद्य विभाग ने 40.75 टन, पीसीएफ ने 1854 टन, यूपीपीसीयू ने 1039 टन, यूपीएसएस ने 424 टन, भारतीय खाद्य निगम ने 70.50 टन गेहूं की खरीद की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.