नई दिल्ली।, अक्टूबर 3 -- SC-ST Scholarship: केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही मैट्रिक के बाद की स्कॉलरशिप योजना की पात्रता में बदलाव हो सकता है। पिछले एक दशक से अधिक समय से इस योजना के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए अभिभावकों की वार्षिक आय सीमा में कोई संशोधन नहीं किया गया है। इसको लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं और इसे पक्षपातपूर्ण करार दिया है। हालांकि, सरकार ने इस योजना के लिए आय सीमा बढ़ाने के संकेत दिए हैं। आपको बता दें कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय ने अंतिम बार 2013 में इस स्कॉलरशिप के लिए पारिवारिक आय की सीमा को 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये किया था। योजना के नियमों के अनुसार महंगाई और आर्थ...