फतेहपुर, मार्च 23 -- खागा। नगर पंचायत के विकास को नई गति देने के लिए 4.5 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट को मंजूरी मिल गई है। सोमवार को जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस बजट से जुड़े प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बजट के माध्यम से नगर में शामिल नए क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा, जिसमें प्रमुख रूप से सीसी सड़क और नालियों का निर्माण शामिल है। नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह ने नव सम्मिलित क्षेत्रों को भी शहरी सुविधाओं से जोड़ने को प्राथमिकता दी है ताकि वहां के निवासियों को भी बेहतर आधारभूत ढांचा मिल सके। बताया गया कि हरदो, सरसई, हसनपुर अकोढ़िया, चितौली, लौकियापुर, सुजानीपुर और सुजरही सहित नौ सम्मिलित क्षेत्रों में इस बजट के तहत विकास कार्य कराए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी देवहूती पांडेय ने बताया कि अनुपूरक ब...