वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। चौबेपुर पुलिस और एसओजी टीम ने 4.31 करोड़ रुपये की कर चोरी में पंजाब से एक आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा। पकड़ा गया आरोपी फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) के गोविंदगढ़ के गुरु की नगरी निवासी सूरज वर्मा है। सूरज के सहयोगी मो. फरहान को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। सहायक आयुक्त, राज्य कर, खण्ड-18, वाराणसी की ओर से केस दर्ज कराया गया था। बताया था कि सिंह इंटरप्राइजेज (प्रोपराइटर- जोहर सिंह) नामक फर्म, जिसका जीएसटी पंजीकरण सारनाथ में था, भौतिक सत्यापन के दौरान घोषित पते पर अस्तित्व में नहीं पाई गई। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि इस फर्म से बिना किसी वास्तविक इनवर्ड सप्लाई के मई 2025 में लगभग 21 करोड़ 49 लाख 88 हजार 804 रुपये की आउटवर्ड सप्लाई दर्शाते हुए लुधियाना, दिल्ली, अहमदाबाद क...